For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

ग्रामीणों ने मवेशियों सहित डेरा डालने की चेतावनी दी

गोपेश्वर : विस्थापन की मांग को लेकर नौ दिन से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे ग्रामीणों में शासन प्रशासन की बेरुखी से आक्रोश है। आंदोलित ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही विस्थापन पर निर्णय न लिया तो वे अपने मवेशियों सहित जिलाधिकारी कार्यालय पर डेरा डालेंगे।
गौरतलब है कि चमोली जिले में दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को शासन प्रशासन ने विस्थापन का भरोसा दिलाया था। वर्षो से विस्थापन के इंतजार में बैठे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चुका है और ग्रामीण 16 मई से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर तत्काल उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मवेशियों सहित जिलाधिकारी कार्यालय पर डेरा डालेंगे। बुधवार को धरना देने वालों में नारंगी गांव के प्रेम लाल, रघुलाल, बंशी लाल, भूमिहीन संगठन के बालकराम, भगत सिंह बिष्ट, हरिकृष्ण रतूड़ी आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment