भीमताल: नौकुचियाताल में चोरी छिपे कई टन गंदगी झील में बहा दी गई। बहाई गई गंदगी के सीवर या घोड़े का मल होने की आशंका है। बहरहाल, मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इधर सिलौटी व चनौती ग्राम सभा की तकरीबन दो हजार की आबादी पर पेयजल संकट या संक्रामक रोग की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
बताते हैं कि मंगलवार की देर रात नौकुचियाताल में कुछ लोगों ने गुपचुप सीवर की गंदगी या घोड़े का कई कुंतल मल छोड़ दिया। रात में तेज हवा चलने से ग्राम चनौती के पास झील किनारे गंदगी की मोटी परत जम गयी। सुबह जब नाव चालकों की नजर झील पर पड़ी तो दंग रह गए। झील गंदगी से पटी पड़ी थी और पानी में सांस लेना दूभर था।
बात उठी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झील से उठी रही बदबू व गंदगी पर तीखी प्रतिकिया भी व्यक्त की। वहीं नाव चालक संघ के दुर्गादत्त पलड़िया, अनिल चनौतिया, देवी दत्त शर्मा हरीश चंद्र पलड़िया, हरीश चंद्र भट्ट, रियासत अली, महेश चंद्र पलड़िया आदि ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम शैलेश बगौली ने तत्काल मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है। साथ ही विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
सिंचाई विभाग की तहकीकात शुरू
अवर अभियंता सिंचाई डीसी पंत ने कहा, विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
आखिर दोषी कौन?
नौकुचियाताल में गंदगी बहाने की पुष्टि तो हो चुकी है। तहसीलदार ने शुरूआती चरण की जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप भी दी है। मगर इसमें यह खुलासा नहीं हो सका है कि मल बहाने वाले आखिर हैं कौन। प्रशासन के मुताबिक स्थानीय लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दोषियों को चिह्नित करने में कुछ वक्त लग सकता है।
नौकुचियाताल में सीवर लाइन है ही नहीं। लोगों ने इसके लिए खुद के टैंक बनवाए हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो टैंकों के भर जाने से ही मल झील में बहाया गया होगा। हालांकि यह जांच का विषय है।
मामला गंभीर है। जांच एसडीएम को सौंप दी गयी है। पता किया जायेगा कि यह गंदगी झील में कहां से आयी है । दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कठोर कार्रवाई को कहा गया है।

No comments:
Post a Comment