धुमाकोट: भूटान में सड़क निर्माण के दौरान बोल्डर गिरने से धुमाकोट तहसील के अंतर्गत पटौटिया निवासी एक बीआरओ के सैनिक की हुई मौत बाद बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार पैतृक घाट काली नदी में किया गया।
जानकारी के अनुसार, धुमाकोट तहसील के अंतर्गत पटौटिया निवासी धन सिंह (44) पुत्र बेलम सिंह ग्रीफ में डोजर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था व इन दिनों उसकी पोस्टिंग भूटान में थी। 23 मई को डोजर के ऊपर बोल्डर गिरने से धन सिंह की मौत हो गई। उसका पार्थिव शव को बुधवार को उसके पैतृक निवास पटौटिया लाया गया। दोपहर उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक घाट काली नदी में किया गया। धन सिंह के बड़े पुत्र विजय सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार केएन ढौंढियाल व ग्रीफ की ओर से दो गार्ड समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment