For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं भगवान परशुराम

रुड़की: नगर विकास, गन्ना एवं आबकारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में ब्राह्माण समाज का अहम योगदान रहा है। ब्राह्माणों ने हमेशा दूसरों का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम हर समाज के प्रेरणास्रोत हैं। यह बातें साकेत पार्क में भारतीय ब्राह्माण समाज की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जयंती एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह के दौरान कही।
समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष निरुपमा गौड़ ने कहा कि ब्राह्माण समाज ने हमेशा समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का काम किया है। प्राचीन काल से लेकर आज तक ब्राह्माण समाज देश के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बीएसएम कॉलेज के प्रबंधक मनोहरलाल शर्मा ने कहा कि आपसी मतभेद को भुलाकर ब्राह्माण समाज को एकजुट होना होगा। इस मौके पर समाज की ओर से करीब पचास मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्रीगोपाल नारसन व उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णय लिया कि रुड़की में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने व्यक्तिगत रूप से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक अश्वनी कौशिक, ब्राह्माण समाज के अध्यक्ष जेपी शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल, मांगेराम, राजेन्द्र प्रसाद, अनुराग कपिल, प्रमोद शर्मा, राजकुमार दुखी, शिवकुमार, रामगोपाल शर्मा, ओडी शर्मा, अविनाश कुमार शर्मा, विशेष शर्मा, बिजेन्द्र गौड, सौरभ भूषण, डीपी शर्मा, महेन्द्र प्रताप शर्मा, आईडी शर्मा, रविशंकर शर्मा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शर्मा एवं संचालन अशोक आर्य एवं अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

No comments:

Post a Comment