For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

नैनबाग: ग्राम मातली से विकास नगर जा रही यूटीलिटी गांव के पास ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनबाग में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार प्रात: मरोड़-ऐन्दी-बनचोरा मोटर मार्ग पर ग्राम मातली से सामान लेकर विकास नगर जा रही रही यूटीलिटी संख्या यूए 07एफ-2985 ग्राम मातली के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार 60 वर्षीय मिजान सिंह पुत्र भाव सिंह ग्राम मातली पटटी लालूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 63 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र भूप सिंह ग्राम मातली, 55 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र मोर सिंह ग्राम सल्टवाड़, चालक अतर सिंह पुत्र उमर सिंह ग्राम ढकरोल, गुड्डी देवी पत्‍‌नी दिनेश ग्राम सल्टवाड़ घायल हो गए। महेन्द्र सिंह की गंभीर स्थित को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी ले जाया गया। वाहन को गिरते देख चालक सहित चार लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई।

No comments:

Post a Comment