For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

कांग्रेस से दो सभासद निष्कासित दो को नोटिस

श्रीनगर गढ़वाल, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नगरपालिका के दो सभासदों को नगर कांग्रेस कमेटी ने नोटिस देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, जबकि पार्टी विरोधी बयानबाजी करने पर पालिका सभासद सुधांशु नौडियाल और रघुवीर सिंह बिष्ट को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।
श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र नेगी ने कहा कि नगरपालिका सभासद आशा बिष्ट और सुशीला पुरी ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पालिका सभासद का चुनाव लड़ा है और अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इसीलिए उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए पार्टी ने नोटिस दिया है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के सभी मतदान केन्द्रों के आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है। इस सम्बन्ध में मतदान केन्द्र स्तर के कांग्रेस प्रभारियों से सुझाव देने के लिए भी कहा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित बताया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी ने नवीन खंडूड़ी और प्रदीप नेगी को शहर कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री, अमित जुगरान को नगर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता मनोनीत किया गया। हीरालाल जैन, सते सिंह भंडारी, महेन्द्र असवाल, अमित जुगरान, शार्दुल मेहरा, इंकुश मेहता, राजेन्द्र डबराल, रणवीर कठैत, सतीश पटवाल, महेन्द्र असवाल, राजेश जुगरान, रघुवीर प्रसाद, नवीन खंडूड़ी, एसएल भारद्वाज, हिमांशु अग्रवाल, डीपी काला, भगत सिंह रावत, टेकेश्वर बिष्ट ने भी बैठक में विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment