बागेश्वर: सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में महर्षि विद्या मंदिर व कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। एमवीएम के लोकेश पंत ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सफल अभ्यर्थियों ने मिष्ठान वितरित किया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
सीबीएसई परीक्षा में महर्षि विद्या मंदिर के छात्र लोकेश पंत ने 90.02 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आकांक्षा टम्टा 87.6 फीसदी अंक व हंसा पांडे ने 86.4 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के कृष्णकांत ने 86 फीसदी व अंजलि कोरंगा ने 84.8 फीसदी तथा रविशंकर ने 84 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षार्थियों की इस सफलता पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एनबी भट्ट, प्रधानाचार्य डा आशा तिवारी ने मिष्ठान वितरित किया। श्री भट्ट ने बताया कि कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी सफल अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी सीएस नपलच्याल, उपजिलाधिकारी एसएस राणा व श्रीष कुमार, डीईओ सी सिंह तोमर समेत एमवीएम प्रधानाचार्या रेखा धामी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment