For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

किसानों ने दूसरे दिन भी जारी रखा धरना

रुड़की: चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू ने दूसरे दिन भी कचहरी में धरना जारी रखा। किसानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रखा जाएगा। यूनियन ने लेखपालों के आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया।
कचहरी में चल रहे भाकियू (रजिस्टर्ड) गुट ने दूसरे दिन किसानों ने ऐलान किया कि जब तक चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यूनियन ने तहसील लेखपालों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ऐलान किया कि यूनियन लेखपालों के समर्थन में भी यूनियन आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रोड, राजेश्वर त्यागी, चंद्रभान, पीरूलाल, आजाद सिंह, सतीश कुमार, सुखबीर सिंह, बाबूराम, कर्मवीर सिंह सैनी, सुभाष, योगेश, इकराम, महक सिंह, आदि ने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment