For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

एसबीआई का आज वन पंचायत में ऋण शिविर

चम्पावत: भारतीय स्टेट बैंक 25 मई को प्रशिक्षण व ऋण शिविर का आयोजन कर जनपद के 150 चयनित काश्तकारों को कृषि की नवीनतम तकनीक से रूबरू कराएगा और उन्हें ऋण के रूप में चेक वितरित करेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी टीएस बृजवाल अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
अल्मोड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद की 9 शाखाओं के माध्यम से इन काश्तकारों का चयन किया गया है। जिन्हें वन पंचायत भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान काश्तकारों को फ्लोरीकल्चर, बागवानी, कृषि, पशुपालन, मौन व मत्स्य पालन की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। जिसमें पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के अलावा मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है। शिविर के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं के चेक भी काश्तकारों में वितरित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment