For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

जनरल स्टोर में आग से लाखों की क्षति

कालाढूंगी: बस स्टेशन के पास अग्निकांड में जनरल स्टोर स्वाहा हो गया। हादसे में लाखों की क्षति का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से भड़की थी।
घटना बीती मध्य रात्रि बाद यही कोई दो बजे की है। बस अड्डे के नजदीक जोशी प्रोविजन स्टोर से कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा। इससे पहले कि वे चौकन्ने होते विकराल रूप ले चुकी लपटों ने पूरे जनरल स्टोर को अपनी आगोश में ले लिया। इससे बाजार में हो हल्ला मच गया। अलसाई रात में लोग घरों से बाहर निकल आए। तुरत फुरत बाल्टियों से पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया मगर तब तक दुकान में रखा लाखों का माल स्वाहा हो चुका था। जनरल स्टोर स्वामी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। इधर नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष फारूक सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह नेगी व चेयरमैन दीप चंद्र सती ने कालाढुंगी में फायर स्टेशन की स्थापना का मसला उठाया है। साथ ही गर्मी के सीजन में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश को एक दमकल वाहन शहर में खड़ा किए जाने पर भी जोर दिया है।

No comments:

Post a Comment