For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

आंधी से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा: गढि़या

कपकोट(बागेश्वर): विधायक शेर सिंह गढि़या ने कहा है कि गत दिनों आये आंधी व तूफान के कारण प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने प्रभावित गांवों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया।
विधायक ने तोली, तिलाड़ी, गोदियाधार, सुलमती, डना, बघर, ढोक्टीगांव, ठांगधार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी तथा आंधी तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन परिवारों से मुलाकात की जिनकी मकानों की छत उड़ चुकी है तथा खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार से उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए नुकसान का मूल्यांकन करने तथा प्रभावितों को मुआवजा देने को कहा। बाद में प्राथमिक विद्यालय ढोक्टीगांव के अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ करते हुए उन्होंने शिक्षा के गुणात्मक सुधार व बच्चों के चारित्रिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने शरण बघर के मध्य पुलिया का निर्माण करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, गांवों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने को कहा। भ्रमण में उनके साथ भाजपा जिलामंत्री स्वरूप सिंह कर्मयाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना कपकोटी, नारायण सिंह, कवींद्र सिंह, प्रधान नरेंद्र सिंह, रतन सिंह, हरिशंकर देव, राजू देव, कमला देवी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment