दन्यां: विकास खंड धौलादेवी के अन्तर्गत न्याय पंचायत भनोली में नवोदय स्वायत्त सहकारिता की द्विवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नये संचालक मंडल का चुनाव भी किया गया।
आजीविका परियोजना के जिला प्रबंधक कैलाश भट्ट के निर्देशन में हुई बैठक में सहकारिता के जरिये सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व में किये गये शराब व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरण, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न आदि सामाजिक मुद्दों पर किये गये कार्यो की सराहना भी की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लीला जोशी को संचालक मंडल का अध्यक्ष, गोपाल सिंह चौहान को सचिव, गीता पालीवाल को कोषाध्यक्ष, चंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मी देवी, बसन्ती देवी, रमेश चंद्र पाण्डे व लीला देवी को संचालक चुना गया। इस अवसर पर शेयर धारकों को सम्बोधित करते हुए ब्लाक समन्वयक प्रकाश चंद्र पाठक ने एक वर्ष के अल्प समय में सहकारिता के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक विकास में किये गये कार्यो की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता गीता बिष्ट ने की और संचालन मनोज भट्ट ने किया।

No comments:
Post a Comment