For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

भागवत कथा श्रवण से होती मोक्ष की प्राप्ति

रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वीला में चल रही भागवत कथा के समापन अवसर पर कथावाचक आचार्य द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
स्व. महानंद प्रसाद की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को कथाश्रवण कराते हुए कथावाचक आचार्य द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य में सद्बुद्धि का विकास होता है, लेकिन इसके लिए मनन की जरूरत है। गलत मार्ग पर चल रहे मनुष्य को कथा श्रवण से सतमार्ग का रास्ता मिलता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कलयुग में अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति ही भगवान का परम भक्त है और लालच, द्वेष व अंहकार से लिप्त मनुष्य कभी भगवान को हासिल नहीं कर सकता है।
आचार्य भट्ट ने कहा कि दूसरों के प्रति कपट की भावना रखने वाला व्यक्ति कभी संसार में सुखी न हीं रह सकता है, वहीं कपट उसके जीवन का नाशक बन जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दूसरों के प्रति अच्छी भावना रखनी चाहिए, तभी वह जीवन का मूल अर्थ समझ सकता है।
वहीं, कथावश्रण के लिए अंतिम क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
इस मौके पर कथा के आयोजक डा. जगदम्बा प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र भट्टकोटी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment