For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

अंधेरे में डूबा शहर

हल्द्वानी: इमरजेंसी रोस्टरिंग के चलते करीब पौन घंटे आपूर्ति ठप रहने के बाद सायं कालाढुंगी चौराहा बिजलीघर की खामियां फिर उजागर हो गई। यहां करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) फुंकने से करीब डेढ़ आधे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं रात्रि में 33 केवीए का जंफर फिर फुंक गया। इससे ग्रामीण व शहर में फिर अंधेरा छा गया।
बुधवार को ऋषिकेश कंट्रोल रूम ने इमरजेंसी रोस्टरिंग में कुछ नरमी दिखाते हुए मात्र पौन घंटे कटौती की। जो प्रात: 10:03 से 10:41 बजे तक चली। इसके बाद अपराह्न तक हालात सामान्य रहे, लेकिन कालाढुंगी चौराहा बिजलीघर फिर दगा दे गया। यहां इनकमर फ‌र्स्ट का लोड बढ़ने से करंट टांसफार्मर फुंक गया। जिससे बरेली रोड, नैनीताल रोड व आजादनगर फीडर 3:08 बजे से सायं 5:36 बजे तक ठप हो गए। सीटी बदलने के बाद इन क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं रात्रि में पिटकुल 220 से टीपीनगर सब स्टेशन को आने वाली 33 केवीए लाइन का जंपर दूसरे दिन भी फुंक गया। इससे रात्रि करीब पौने नौ बजे से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई। वहीं रात्रि 10:15 बजे शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा शहर व ग्रामीण सब स्टेशनों से बिजली फिर गुल हो गई। इधर बढ़ती खपत के लिहाज से फीडरों के ओवरलोड होने से विस्फोट का खतरा बिजलीघरों में तैनात कर्मचारियों के लिए भी खतरे का सबब बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment