कोटद्वार : पेट्रो उत्पादों की वृद्धि के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडा चौक पर पहुंचे व केंद्र सरकार के पुतले को आग के सुपुर्द कर दिया। उनका आरोप था कि केंद्र ने पिछले छह वर्षो में पेट्रो उत्पादों की कीमतों को आसमान पर ला दिया है, जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते आज महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार के मंत्री नित नए घोटालों को अंजाम दे रहे हैं व प्रधानमंत्री इस ओर से मुंह मोड़े हुए हैं।
पुतला दहन करने वालों में जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, राजेंद्र जखमोला, हर्षवर्द्धन बिंजोला, राजेंद्र थपलियाल, विनय भाटिया, विमला चमोली, संगाम सिंह भंडारी, कांति प्रसाद आर्य, पंकज धस्माना, अनुज भट्ट, कपित अग्रवाल, गुमान सहित कई अन्य शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment