हरिद्वार: जिला पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में कांग्रेसियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जनभावनाओं के साथ किये गये खिलवाड़ को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चुकता करेगी।
शुक्रवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता अपर रोड स्थित रोड धर्मशाला के समीप एकत्र हुए। धर्मशाला के बाहर कांग्रेसियों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। सदस्य रामविशाल देव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। इन चुनावों में भाजपा व बसपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो रहा है। पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र सैनी, एनएसयूआई जिला महामंत्री रवि बाबू शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा व बसपा के खिलाफ आंदोलन करेगी। कार्यकर्ता आशीष चौधरी, सुहेल कुरैशी, संजय पाल ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा व बसपा को के समझौते को मुख्यमंत्री को सार्वजनिक करना चाहिये। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेता शीतल तोमर व अमित सैनी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सीबीआई जांच होनी चाहिये। प्रदर्शन करने वालों में अरशद ख्वाजा, राकेश चौहान, तरुण शर्मा, सावन कुमार, अंशुल वालिया, अनुराग, साहिल राणा, आशु श्रीवास्वत, शशांक गुप्ता, उमेश राजपूत, संदीप पुंडीर, कुलदीप, मनीष पाल, रोहित गिरी, विकास सिंह आदि शामिल थे।
20एचआरपी4--रोड धर्मशाला के बाहर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी। जागरण

No comments:
Post a Comment