पुरोला: टौंस नदी पर आयोजित आठवीं नेशनल रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। उन्होंने इस आयोजन को मोरी क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिये महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की।
चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1990 में गंगा नदी पर कौड़ियाला से ऋषिकेश तक राफ्टिंग की शुरूआत हुई थी। तब तीन राफ्ट कंपनियां इस क्षेत्र में सक्रिय थीं, जबकि आज इनकी तादाद 131 तक पहुंच गई है। गंगा नदी से इस दबाव को हटाते हुए राफ्टिंग के लिये मुफीद टौंस नदी को चुना गया है। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हरकीदून पर्यटन सर्किट योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए सात करोड़ पिचासी लाख रुपए स्वीकृत किये जा चुके हैं। पर्यटन मंत्री मदन कौशिक ने पर्यटन सर्किट योजना की विस्तार से जानकारी दी। पुरोला के विधायक राजेश जुवांठा ने इस पहल को बेहतर बताया, लेकिन उन्होंने आयोजन का पर्याप्त प्रचार प्रसार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बांधों के बनने से रिवर राफ्टिंग जैसी महत्वपूर्ण गतिविधि प्रभावित होंगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शिरकत कर रही चौदह टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यमंत्री की सलामी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख पूजा रावत, डीएम डा.हेमलता ढौंडियाल, एसपी डा.सदानंद दाते, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, अमीचंद शाह, अमृतलाल नागर, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, नवीन पैन्यूली, मुहब्बत सिंह, नवीन गैरोला, सतेंद्र राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment