देहरादून: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार छात्रट्रक की चपेट में आ गए। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को भी काफी चोटें आई हैं।
राजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा मालसी डियर पार्क के निकट हुआ। बताया गया कि एमडीडीए कालोनी निवासी अमित धनई(18) पुत्र कलम सिंह धनई अपने दोस्त के घूमने के लिए कुठालगेट की तरफ गया था। लौटते वक्त मालसी डियर पार्क के निकट उन्होंने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस बीच सामने से एक दूसरा वाहन आ गया। सामने से आ रहे वाहन से बचने के फेर में अमित ने मोटरसाइकिल को ट्रक की तरफ मोड़ दिया। अचानक बाइक ट्रक की टायरों की चपेट में आ गई। जिससे दोनों छात्र टायरों के नीचे फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया। दून अस्पताल में चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे छात्र को भी काफी चोटें आई हैं। अमित के पिता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में अधिशासी अभियंता है।

No comments:
Post a Comment