अल्मोड़ा : आपदा पीड़ितों की उपेक्षा, आपदा मद में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार व भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि 8 सितंबर 2010 को डांडा-कांडा व मैणी में भू-माफियाओं की गतिविधि की प्रमाणिक जानकारी देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सरकार ने अधिकांश गरीब, कमजोर वर्ग, आपदा पीड़ितों को कोई मदद नहीं दी है। जिन लोगों को मदद दी गई, वहां भारी कमीशनखोरी की गई है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। पत्र में कहा है कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई तो परिवर्तन पार्टी जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में गोविंद सिंह मेहरा, प्रदीप गुरूरानी, रतन सिंह किरमोलिया, लीला आर्या, अजय तिवारी, कमल बोरा, नंदकिशोर, आनंदी मेहरा शामिल थे।

No comments:
Post a Comment