जोशीमठ : कांग्रेस के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य की परिकल्पना यहां के विकास को लेकर की गई थी, लेकिन राज्य बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों का विकास नहीं किया गया है। लिहाजा पृथक पर्वतीय प्राधिकरण बनाकर यहां के विकास को गति दी जानी चाहिये।
क्षेत्र भ्रमण पर आये विधायक किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से रुबरु होते हुये कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार व घोटालों में डूबी है। गंगा बचाने के नाम पर सरकार पाखंड मात्र कर रही है। जबकि गंगा को बचाने के लिए भारत तिब्बत, चीन भूटान, नेपाल, पाकिस्तान व श्रीलंका की संयुक्त कार्ययोजना बननी चाहिये।

No comments:
Post a Comment