पिथौरागढ़: तीन दिनों से मौसम साफ रहने के कारण जिले के अधिकांश जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। जंगलों में लगी आग के चलते जहां वातावरण में धुंध छा गई है वहीं तापमान में एकाएक वृद्धि हो गई है।
मालूम हो कि चार पांच रोज पूर्व तक जिले में अमूमन बादल बरस जा रहे थे। जिसके चलते जंगलों की आग नियंत्रण में थी। इस बीच चार दिनों से मौसम शुष्क है। मौसम के साफ रहने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ चुकी हैं। घाटियों से लेकर औसत ऊंचाई में बसे चीड़ के जंगल सबसे अधिक प्रभावित हैं। चीड़ के जंगलों में पिरुल के आग पकड़ लेने से दावानल बढ़ती जा रही है।
जिले भर से मिली जानकारी के अनुसार रामगंगा घाटी में थल से लेकर क्वीटी तक के अधिकांश जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा नष्ट होती जा रही है। वहीं अस्कोट अभ्यारण्य के जंगलों में आग लगनी शुरू हो चुकी है। अभ्यारण्य के कई जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के आसपास के जंगलों में भी दो दिनों से आग लगी हुई है। वहीं बेरीनाग क्षेत्र के जंगल भी आग की चपेट में आए हैं। जंगलों में लगी आग के कारण तापमान में खासी वृद्धि हुई है।

No comments:
Post a Comment