For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प

ऋषिकेश: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
कोतवाली पुलिस को की गई शिकायत में भगवानपुर हरिद्वार निवासी अभिषेक पुत्र हुकुम सिंह ने बताया कि उसने 24 अप्रैल को ऋषिकेश निवासी देवेंद्र सूद से एक भूखंड खरीदा था। दो हजार गज के इस भूखंड का सौदा 7400 रुपए प्रति गज के रूप में हुआ था। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उन्होंने उक्त भूमि की रजिस्ट्री भी करा ली थी, मगर मंगलवार को जब वह भूमि का कब्जा लेने पहुंचे तो देवेंद्र सूद ने उन्हें भूमि का कब्जा देने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि देवेंद्र ने भूमि की रजिस्ट्री को भी फर्जी करार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मौके पर ही विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां देर रात तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

No comments:

Post a Comment