देहरादून: सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतियोगिताओं में शरीक होने वाले खिलाड़ियों, मैनेजर, रेफरी, कोच के भत्ते में खासी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सूबे के प्रस्तावित चार खेल स्टेडियम के निर्माण को सरकार ने पचास-पचास लाख व पैवेलियन ग्राउंड के सौंदर्यीकरण को 45 लाख स्वीकृत किए हैं। खिलाड़ियों को मिलने वाली खेल सामग्री का कोटा भी बढ़ा दिया गया है।
गुरुवार को निदेशालय में आयोजित विभागीय बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की प्रस्तावित योजनाओं पर विचार किया गया। खेलमंत्री खजानदास ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को कृतसंकल्प है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के खर्च को एक हजार से बढ़ाकर दस हजार, खेल उपकरणों के व्यय को पांच सौ से तीन हजार और पुरस्कार व्यय को साढ़े तीन हजार से सात हजार रुपये करने पर सहमति बनी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल उपकरणों के व्यय को दो हजार से पांच हजार, उद्घाटन समारोह के लिए व्यय राशि नौ हजार से बीस हजार कर दी गई है। खिलाड़ियों कोच व मैजेनरों के रहने व खाने पीने के भत्ते में पचास फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पुरस्कार राशि के अलावा रेफरी के भत्ते में ढाई से तीन गुना वृद्धि की गई है। इसके अलावा जनपदों में आयोजित होने वाले खेल शिविरों में दी जाने वाली खेल सामग्री का कोटा बढ़ा दिया गया है। बैठक में हल्द्वानी, पौड़ी के रांसी, चमोली के पीपलकोटी व पिथौरागढ़ में प्रस्तावित स्टेडियमों के निर्माण को पचास-पचास लाख और देहरादून स्थित पैवेलियन ग्राउंड के जीर्णोद्धार को 45 लाख स्वीकृत किए गए। प्रमुख सचिव खेल राकेश शर्मा ने वर्तमान में संचालित योजनाओं की प्रगति से काबीना मंत्री को अवगत कराया। बैठक में विभागीय अपर सचिव रंजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment