For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

पैसा न देने पर दो साधुओं ने किया हंगामा

चौखुटिया: साधू वेश में भिक्षा मांगने के नाम पर यहां कुछ लोग ठगी का धंधा कर रहे हैं। उनके होसले इतने बुलंद हो गये हैं कि न देने पर गाली-गलौच व मारपीट को भी उतर जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ उत्पात गुरूवार की सायं यहां पुल बाजार में शराब के नशे में धुत दो साधुओं ने कर दिया। काफी देर तक चले इस हंगामे से लोग भयभीत हो गये। बाद में चौकी पुलिस ने उन्हें भगाया। हुआ यूं कि आज सायं के समय दो लोग साधू के वेश में बाजार में दुकानदारों से भिक्षा के रूप में पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान जब कुछ लोगों ने उन्हें पैसे नहीं दिये तो वे उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गये। यहां तक कि हाथ में पत्थर लेकर एक स्थानीय दुकानदार को मारने चले गये। इसी बीच हो हल्ला हो गया तथा भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन फिर भी वे हंगामा करते रहे। बाद में इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिन्हें बाद में बमुश्किल बाजार से भगाया गया। बताया गया है कि दोनों साधु नशे में थे तथा गत दो रोज से इस क्षेत्र में भिक्षा मांग रहे थे। जो बाहर के रहने वाले हैं। लोगों को आशंका है कि पहाड़ में इस तरह का एक गिरोह सक्रिय है, जो यहां कभी भी चोरी या अन्य घटना को अंजाम दे सकते हैं। गांवों की भोली-भाली जनता ठगी का शिकार हो सकती हैं। प्रतिनिधियों ने ऐसे संदिग्ध लोगों पर प्रशासन से कड़ी नजर रखने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment