हल्द्वानी:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी। राष्ट्रीय महामंत्री उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि पूरा देश भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इससे लड़ने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा।
एमबी पीजी कालेज के सभागार में रविवार को आयोजित सम्मेलन में श्री शर्मा ने कहा कि आज हम असाधारण मोड़ पर खड़े हैं। सत्ता चलाने वाले मौन हैं। गरीब जनता व किसानों का पैसा लूटा जा रहा है। विदेशी बैंकों में धन जमा किया जा रहा है। सीवीसी जैसे पदों पर दागी लोगों को बैठा दिया जा रहा है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह नेगी ने कहा कि परिषद इस फोरम के माध्यम से जनमानस को जोड़ते हुए आंदोलन की गति प्रदान करेगा। प्रदेश मंत्री बृजेश बनकोटी ने कहा कि परिषद भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। यूथ एगेंस्ट करप्शन के प्रदेश संयोजक विजय भट्ट ने कहा हि फोरम की आगामी योजनाओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ेगा। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रांत सह कोषाध्यक्ष बलराम, डीके पंत, रमेश गड़िया, दीपक सनवाल, प्रखर साह आदि उपस्थित थे। इसके बाद यूथ एगेंस्ट करप्शन के बैनर पर लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह से पटेल चौक तक बाइक रैली निकाली गयी। इस दौरान पद्म श्री यशोधर मठपाल ने कहा कि आज चहुंओर भ्रष्टाचार का ही बोलबाला हो रहा है। यह निदंनीय है। रक्षक ही भक्षक बन गये हैं। विशिष्ट अतिथि कुसुम दिगारी ने कहा कि इस शक्ति के साथ मातृ शक्ति का समर्थन है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र पाटनी ने कहा कि एसोसिएशन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है। कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल दर्शन सिंह कार्की ने कहा कि परिषद निश्चित ही भ्रष्टाचार से लड़ने में सक्षम रहेगा। इस दौरान भाष्कर विजल्वाण, जयवर्द्धन काण्डपाल, रमेश गड़िया, चतुर बोरा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment