For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

शिक्षक पर अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप

लोहाघाट: पाटी विकास खण्ड में पिछले एक हफ्ते से गरमाया अश्लील वीडिया क्लीपिंग का मामला शनिवार को सुर्खियों में उस समय आ गया जब मूलाकोट निवासी भवान सिंह ने एक शिक्षक अखिलेश जोशी पर छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कर दिया। भवान सिंह की रिपोर्ट के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार को ही नायब तहसीलदार हर सिंह रजवार व पटवारी राजीव मेहरा ने आरोपी शिक्षक के बन्द कमरे की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने कमरे से एक मोबाइल फोन व एलबम बरामद किया। राजस्व टीम के अनुसार बरामद सामग्री में कुछ भी आपत्ति जनक नहीं पाया गया। अश्लील क्लीपिंग का मामला उठते ही शिक्षक अखिलेश यहां से फरार हो गया था अभी तक उसका कोई पता नहीं है। इधर राजस्व टीम द्वारा आरोपी के कमरे से बरामदगी की गवाही के लिए दो व्यापारियों से जबर्दस्ती दस्तखत कराये जाने को लेकर व्यापार संघ के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने राजस्व पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अपनी दुकानें समेट कर वे तहसील बन्द होने के कारण पटवारी चौकी पहुंचे तथा जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो व्यापारियों को जबर्दस्ती गवाह बनाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना था कि अश्लील क्लिपिंग मामले में राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने इसकी जांच एसडीएम जेसी कांडपाल से कराये जाने की मांग की। बाद में व्यापार संघ अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में व्यापारियों ने सभा कर शनिवार की घटना के लिए दोषी राजस्व कर्मियों को पाटी से हटाने की मांग कर डाली। निर्णय लिया गया कि जब तक उनको अन्यत्र नहीं भेजा जाता तथा क्लीपिंग मामले की जांच नहीं करवाई जाती व्यापारी आज से अनिश्चितकालीन बन्द व चक्काजाम शुरू कर देंगे।

No comments:

Post a Comment