कर्णप्रयाग : प्रसिद्ध आदिबदरीधाम में आगामी 16 मई को होने वाले अतिप्राचीन नौठा-कौथिग मेले की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और इसके लिए आयोजन समिति की ओर से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
मेला समिति संयोजक विजेश नवनी ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर रविवार को उत्तराखंड शासन के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन कर इस पौराणिक मेले को धरोहर के रूप में संरक्षित करने की कवायद शुरू की जायेगी। कुंवर ने बताया कि मेले में स्थानीय महिला मंगल दल व युवक मंगल दल सहित स्थानीय रंगकर्मियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धायें रखी गयी हैं, जबकि इस दिन उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित लोकगीत-लोकनृत्य के अलावा चौफला, चांछडी, पारंपरिक वाद्ययंत्रों का गायन भी मेले में मुख्य आर्कषण का केन्द्र रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्षो से चली आ रही इस परंपरा में आदिबदरी में क्षेत्र के रंडोली, डांग, मजियाडी, पंडाव के गांव की महिलायें व पुरूष विशेष पोशाक में नये अनाज के चढ़ाने व प्रथम पूजा के लिए आदिबदरीधाम मंदिर परिसर पहुंचते हैं, जहां गांव प्रतीक के रूप में लाठी-डंडों का युद्ध होता है, जिसमें विजयी रहे गांव के लोगों को प्रथम पूजा करने का अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर समाजसेवी नरेन्द्र चाकर, भुवन बरमोला, त्रिलोक सिंह, वसंत शाह सहित आदिबदरी मंदिर के थपलियाल पुजारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment