टनकपुर: नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति की बैठक में चार जून से शुरु होने वाले योग गुरु रामदेव के आंदोलन के बावत चर्चा की गई।
मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चक्रधरपति त्रिपाठी की अध्यक्षता व समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शास्त्री के संचालन में आयोजित बैठक में योग गुरु बाबा रामदेव के चार जून से होने वाले आंदोलन पर चर्चा करते हुए उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन में आमजन से भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटने पर ही समाज व देश का कल्याण संभव है। बैठक में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र लोहनी, पूर्व सैनिक संगठन के राधाबल्लभ कुकरेती, पूरन सिंह पडियार, जयंत दुबे, हरिदत्त गडकोटी, भीमदत्त शर्मा, रामनारायण दास आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment