For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

राजीव गांधी की शहादत को किया याद

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के शहादत दिवस पर जिले भर में कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम आयोजित कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अमन अंसारी, राजीव कर्नाटक, मनोज सनवाल, दीप डांगी, सिकंदर पंवार, तारा चंद्र जोशी, मदन डांगी, अमरनाथ सिंह रावत, बिन्दु रौतेला सहित अनेक लोग मौजूद थे।
यूथ कांग्रेस ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने किया। उन्होंने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में भूपेन्द्र सिंह भोज, प्रदीप बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, महावीर सिंह नेगी, हिमांशु मेहता, धीरज वर्मा, संजय धौनी, बलवंत तोमकियाल, परितोष जोशी सहित अनेक लोग शामिल थे। एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह जंगपांगी की मौजूदगी में राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संदीप सिंह जंगपांगी, सुनील बिष्ट, उमंग सिंघल, ब्रजेश गहतोड़ी, अंकुर बिष्ट, तरूण चंद्र आर्या, नीरज भट्ट, शशांक माहेश्वरी, धमर्ेंद्र बिष्ट शामिल थे।
सोमेश्वर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर युवक कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया। राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के कुमाऊं अध्यक्ष दीपक बोरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की। शिविर का संचालन युकां अध्यक्ष बालम भाकुनी ने किया। जबकि ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बजेठा, पूर्व प्रमुख दीपक बोरा, पवन भाकुनी, चन्दन वर्मा, बबलू अल्खि्यां, साजिद अली, भूपाल मेहरा आदि थे।

No comments:

Post a Comment