नई टिहरी : ब्लाक चम्बा के अंर्तगत ग्राम बागी डिबनू के ग्रामीणों की पुर्नवास टिहरी बांध परियोजना की ओर से उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण न किए जाने पर 6 जून से अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, क्षेपंस सुरजा देवी, मुनेंद्र भट्ट, युद्धवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बीर सिंह नेगी आदि ने बताया कि 2009 को डीएम, जल विकास निगम तथा ग्रामीणों के साथ बैठक में निर्देशित किया गया था कि एक समिति का गठन का बिंदुवार ग्रामीणों की समस्याओं को हल किया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि वापस की गई भूमि को कृषि योग्य बनाया जाए तथा बीस वर्षो का फसल का फसलाना दिया जाए। इसके अलावा भवनों का भुगतान किया जाए, कालेज निर्माण एवं आवासीय प्लांट के बरसाती पानी की समुचित व्यवस्था की जाए, डिबून एवं बागी की भूमि के मध्य सुरक्षा दीवार लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का हल नहीं किया जाता है तो बागी एवं डिबनू के ग्रामीणों द्वारा भागीरथी पुरम-टिहरी मार्ग पर 6 जून से अनिश्चित कालीन चक्काजाम करेंगे तथा डिबनू में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कार्य बंद किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment