For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

जू. हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने से जनप्रतिनिधियों में रोष

रुद्रप्रयाग : सिलगढ पटटी के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल जखनोली के उच्चीकरण की मांग आज तक भी पूरी नहीं हो पाई है जिससे जनप्रतिनिधियों में खासा रोष है।
ब्लाक जखोली के अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल जखनोली को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकरण करने को लेकर ग्रामीण विगत तीन वर्ष से संघर्षरत हैं, लेकिन अभी तक भी शासन-प्रशासन स्तर से कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के छात्रों को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है जिससे छात्रों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को अवगत भी कराया गया है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। सिलगढ़ विकास समिति के वीर सिंह रावत और ओमप्रकाश बहुगुणा का कहना है कि लंबे समय से विद्यालय की उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग इसे अनदेखा कर रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को इस बाबत ज्ञापन प्रेषित करते हुए तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की है।

No comments:

Post a Comment