For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

गढ़वाली लटके-झटकों में झूमी शाम

पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था उत्तर रेलवे की सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली गीत-संगीत की धूम रही। एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज नीलम मेहरा, शिवानी तोमर, सिमरन गुलेरी, माया बिष्ट व डोली मेहरा ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद 'सुरमा सरेला', 'गोरी मुखड़ी सजीली', 'नौछमी नारैण', 'पौड़ी का बाजार' व 'सेर भरी जौ बसंती' आदि गीतों ने माहौल में रंग जमा दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पर्यटन सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि लोक संगीत को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक उम्मेद सिंह रावत व सचिव प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment