लोहाघाट: श्री रामकृष्ण परमहंस के तेजस्वी शिष्य स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित अद्वैत आश्रम मायावती के धमार्थ अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगा दिये गये हैं। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी बोधसारानंद जी महाराज ने बताया कि आश्रम द्वारा गरीब मरीजों के लिए अब तक लगाये गये विभिन्न प्रकार के शिविरों में 20 हजार लोगों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है। उनके अनुसार इस शिविरों के आयोजन में आश्रम पर लगभग दो करोड़ रूपये का अतिरिक्त आर्थिक भार आया है। उन्होंने कहा कि आश्रम का अस्पताल गरीब रोगियों की सेवा के लिए हमेशा खुला है। आश्रम के चिकित्सा प्रभारी स्वामी विज्ञेयानंद जी महाराज ने बताया कि धमार्थ चिकित्सालय में इन दिनों निशुल्क हड्डी रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 मई से लगे इस शिविर के दौरान अब तक दर्जनों मरीजों का उपचार किया जा चुका है। शिविर 25 मई तक चलेगा।
शीघ्र अस्पताल में दंत, सर्जिकल, नेत्र, ईएनटी, अस्थिरोग, स्त्री रोग, बाल रोग आदि शिविर लगाये जायेंगे।
शीघ्र अस्पताल में दंत, सर्जिकल, नेत्र, ईएनटी, अस्थिरोग, स्त्री रोग, बाल रोग आदि शिविर लगाये जायेंगे।

No comments:
Post a Comment