For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

निर्माणाधीन तटबंध का किया निरीक्षण

ऋषिकेश:  नरेंद्रनगर के विधायक ओमगोपाल रावत ने शीशमझाड़ी क्षेत्र में बन रहे बाढ़ सुरक्षा तटबंध, छठ पूजा घाट व ढालवाला ड्रेन के निर्माण कार्य निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बरसात से पूर्व ही कार्य पूरी तरह पूर्ण किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बंधे के निर्माण के दौरान बीच में आने वाले हर प्रकार के अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही नगर पंचायत के प्रभारी ईओ आनंद मिश्रवाण, अशोक कुमार, पूरन पुंडीर, केदार बिष्ट, संतोष बिष्ट व दिनेश भट्ट आदि उपस्थित थे।
पूर्व विधायक ने भी शीशमझाड़ी ड्रेन का दौरा किया
ऋषिकेश: पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने भी ढालवाला शीशमझाड़ी क्षेत्र में बन रहे छठ पूजा घाट व शीशमझाड़ी ड्रेन का दौरा कर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही राज्य सरकार पर विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष गंभीर सिंह भंडारी, पृथ्वी सिंह नकोटी, नगर अध्यक्ष युकां सचिन रस्तोगी, मुनेश कुमार, भरत बिष्ट व रवि शास्त्री आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment