कोटद्वार/कलालघाटी: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लोकमणिपुर (सिगड्डी) में तारबाड़ में फंसे गुलदार के शावक को वनकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर लिया। बाद में शावक को आबादी से दूर सनेह जंगल में छोड़ दिया है।
लोकमणिपुर (सिगड्डी) निवासी पार्वती देवी बुधवार सुबह पांच बजे घर के समीप ही खेत में गोबर डालने पहुंची तो वहां उसे खेत की तारबाड़ में गुलदार फंसा दिखाई दिया। पार्वती ने इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, सूचना के बाद करीब नौ बजे कोटद्वार रेंज से दो वनकर्मी पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे। और गुलदार के शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने गुलदार के शावक को पिंजरे में कैद कर लिया। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी ईशपाल सिंह रावत ने बताया कि करीब डेढ़ साल के गुलदार के शावक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है व वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि शावक को आबादी से दूर सनेह जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने गुलदार के फंदे में फंसने की बात से साफ इंकार किया है।

No comments:
Post a Comment