ऋषिकेश : भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक में ऋषिकेश का संत समाज बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार व काला धन वापसी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए आगे आया है।
यहां आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र के सभी धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व साधू संतों ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित साधू संतों ने एक स्वर में योग गुरु बाबा रामदेव के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सभी को आपसी कलह से ऊपर उठकर एकजुटता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक साधू समाज चुप नहीं बैठेगा। बैठक में महामंडलेश्वर साक्षी महाराज, स्वामी शुद्धानंद सरस्वती महाराज, गुणानंद रयाल, भूमानंद पुरी, जय प्रकाश दास, महंत गोपाल गिरी, महंत अखिलेश भारती व पंतजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष महिपाल त्यागी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment