For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

वेस्ट मैटीरियल से बनाई कलाकृतियां

गोपेश्वर : नंदा हिल्स पब्लिक स्कूल में नौनिहालों की ओर से वेस्ट मैटीरियल से बनाई गई कलाकृतियों को जनता ने खूब सराहा।
केदारनाथ मार्ग पर नंदा हिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शनी आयोजित की थी। खास बात यह थी कि नौनिहालों ने वेस्ट मैटीरियल से ये कलाकृतियां बनाई थी। इस प्रदर्शनी का नगर वासियों के साथ-साथ केदारनाथ मार्ग पर आवाजाही कर रहे यात्रियों ने भी दीदार किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को सराहा। बच्चों ने भी कलाकृतियों को बनाने के गुर दर्शकों को समझाये।

No comments:

Post a Comment