For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का मौन धरना

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्र पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मौन धरना दिया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि टू-जी स्पेक्ट्रम, आदर्श सोसायटी, राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए घोटालों से विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है। इन घोटालों के कारण बेतहाशा महंगाई बढ़ गई है, जिसमें आम आदमी की दिनचर्या बूरी तरह प्रभावित हुई है। यही नहीं भ्रष्टाचार के कारण ही पेट्रोल के दामों में वृद्धि लगातार हो रही है। ज्ञापन में कहा गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्र के भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा। केंद्र की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करेगा। धरना प्रदर्शन में विभाग सह संयोजक सुनील बिष्ट, दीपक गढि़या, नंदन सिंह नेगी, देवाशीष नेगी, निर्मल जोशी, तारा कुमल्टा, प्रमोद लोहनी, हरीश नौटियाल, माधवानंद, राजेश कोटवाल, नवीन जोशी, प्रेम प्रकाश, सुरेंद्र सिंह खाती, संतोष जोशी, संजय कुमार, धीरज बोरा, चेतन प्रताप सिंह, मनीष बिष्ट, दिनेश नैनवाल, अखिलेश कोटवाल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment