बागेश्वर: मुख्यमंत्री के आदेश पर उपजिलाधिकारी एसएस राणा ने संयुक्त टीम के साथ अटल आदर्श न्याय चौंरा का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं झड़कोट में ग्रामीणों ने बिजली की लाइन व झुके पोलों को ठीक करने की मांग की। एसडीएम ने अवर अभियंता विद्युत को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। झड़कोट में बंद पड़े हैंडपंप को ठीक करने के भी निर्देश दिये। टीम ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भी निरीक्षण किया। झड़कोट में माइन का भी निरीक्षण किया। भ्रमण में उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment