For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

दुकान का ताला तोड़ कर हजारों का सामान चोरी

कालसी: कालसी में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत 12 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी ने इस संबंध में कालसी थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
कालसी निवासी मीरा शर्मा पत्नी कल्लू की कालसी बाजार में परचून की दुकान है। बीती रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर वहां से दो हजार रुपये की नगदी समेत बारह हजार रुपये का सामान चुरा लिया। मीरा सुबह आठ बजे के करीब जब दुकान खोलने पहुंची तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना कालसी थाना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के संबंध में लोगों से पूछताछ की। एसओ कालसी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment