हल्द्वानी: काठगोदाम-हल्द्वानी पालिका क्षेत्र को नगर निगम घोषित किए जाने के विरोध में सभासदों व आम लोगों ने प्रदेश सरकार पर भड़ास निकाली। साथ ही इसे राजनैतिक षड़यंत्र करार दिया।
रविवार को नगर के तमाम सभासद एवं आम लोग बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। यहां सभासदों ने नगर निगम घोषित करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में सभासद शकील अहमद सलमानी व राजेंद्र भाकुनी ने कहा कि जनता के बीच से चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पांच साल न होने देना सरकार की साजिश है। तीन साल में पालिका बोर्ड भंग कर देना और आसपास के गांवों को इसमें शामिल न किए जाना हतोत्साहित करने वाला कदम है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य अब तक एक्ट तक नहीं बना सका है। नगरनिगम में भी 25 वार्डो का विस्तार किया जाना चाहिए था। ऐसे में जनता को क्या लाभ मिलेंगे यह समझा जा सकता है। पुतला फूंकने वालों में सभासद मनोज गुप्ता, शौकीन अहमद, शाहजहां बेगम, दिनेश रंधावा के अलावा नसीम अहमद, सीमा इकबाल, वकील अहमद, इरफान, शुएब, इकबाल मिकरानी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment