चौखुटिया: तहसील क्षेत्र अंतर्गत गत बुधवार की सायं वाहन के चपेट में आकर किशोर की हुई मौत के मामले में किसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। गुरूवार को द्वाराहाट थाना पुलिस ने पंचायतनाम भरने के बाद शव को पोस्ट-मार्टम के लिये रानीखेत भेज दिया है। इधर किशोर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है तथा गांव में शोक की लहर है।
विदित हो कि गत 25 मई को विकास खंड के भटकोट निवासी जोगा सिंह ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र विशाल ठाकुर अपनी मौसी की शादी में भाग लेने परिजनों के साथ महाकालेश्वर गया था। शाम को करीब 5 बजे वह मामा के घर से बाहर सड़क पर आया तो अचानक वाहन के चपेट में आ गया। जिसकी बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर द्वाराहाट में मौत हो गई। शादी समारोह के चलते परिजनों व रिश्तेदारों को यह दु:ख भरी खबर नहीं दी गई।
आज गौचर अस्पताल में रखे शव को अपने कब्जे में लेकर एसओ ठाकुर सिंह अधिकारी व पुलिस टीम ने परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरा तथा पोस्ट-मार्टम के लिये रानीखेत भेज दिया। बताया गया है वाहन चालक सहित सभी आपसी रिश्तेदार होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इधर विशाल की मौत से घर व रिश्तेदारी में कोहराम मचा है। इस दर्दनाक घटना के बाद शादी समारोह में भी मायूसी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा बच्चे की मां बेहोश है।

No comments:
Post a Comment