नैनीताल: राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने राजभवन में 36.47 लाख से बने गोल्फ कोर्स भवन का लोकार्पण किया। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा राजभवन परिसर में वॉटर हार्वेस्टिंग व सोलर एनर्जी कंजरवेशन प्रोग्राम के तहत सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रीमती अल्वा ने बुधवार को हुए समारोह में कहा, गोल्फ कोर्स समेत समूचे राजभवन परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरण व हरियाली के संरक्षण को वर्षा जल संचयन प्रणाली मजबूत की जा रही है। इसके लिए 18 लाख लीटर क्षमता का वृहद जल कुंड बनाया जा रहा है। पांच जून को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल इसका उद्घाटन करेंगी।
राजभवन गोल्फ कोर्स के कर्नल एससी गुप्ता ने कहा, 27 मई से शुरू होने वाले गोल्फ टूर्नामेंट के लिए 160 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसका उद्घाटन राज्यपाल व केंद्रीय वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुला संयुक्त रूप से करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव अशोक पई, एडीसी कृष्ण कुमार वीके, मेजर पीपी राय चौधरी, राजभवन गोल्फ कोर्स के कैप्टन कर्नल एससी गुप्ता, वीके नौटियाल, पीसी मैठाणी व एस. चमोली आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment