For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

रावत बने स्वाभिमान ट्रस्ट के नरेंद्रनगर संयोजक

ऋषिकेश: योग गुरु बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र में समिति का गठन किया। समिति में सुंदर सिंह रावत को तहसील नरेंद्रनगर का संयोजक नियुक्त किया गया है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति के ऋषिकेश संयोजक प्रेमनारायण दुबे ने कहा कि चार जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान को सफल बनाने को कहा। इस मौके पर नरेंद्रनगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें सुंदर सिंह रावत संयोजक, कुशलानंद को महासचिव, शांति प्रसाद बिजल्वाण सहसंयोजक, दिगंबर देवी रयाल महिला संयोजक, आकाश सिंह थपलियाल कोषाध्यक्ष व उपेंद्र थपलियाल को युवा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment