पिथौरागढ़: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। जनपदीय अध्यक्ष एमसी पंत की अध्यक्षता और जिला मंत्री एसएस खाती के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जनपद में कार्यरत फार्मेसिस्टों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने नए वेतनमान ग्रेड पे का शासनादेश जारी होने के बाद इसी माह से लागू करने की मांग की गई। तय किया गया कि इन समस्याओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी के विस्तार के लिए दो सदस्यों विनोद खोलिया और मनोज पंत के नाम पर सहमति जताई गई और प्रांत को विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा गया। पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद जनपद का द्विवार्षिक अधिवेशन जून माह में करने का निर्णय लिया। बैठक में जनपद भर के सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment