कोटद्वार : जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति ने धामधार में गुलदार को जिंदा जलाए जाने संबंधी मामले में घटना स्थल पर मौजूद वनकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया है। समिति ने शासन-प्रशासन से जनहित में वन कानूनों में संशोधन करने की भी मांग उठाई है।
हिन्दू पंचायती धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक दीपक ने कहा कि गुलदार को पिंजरे में जिंदा जलाने के मामले में ग्रामीणों के साथ ही मौके पर मौजूद वन कर्मी भी बराबर के दोषी हैं। ग्रामीणों के खिलाफ आनन-फानन में मामले दर्ज कर दिए गए, जबकि मौके पर मूकदर्शक बने वनकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा गया कि इस मामले में जल्द ही रिखणीखाल थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।
वार्ता में कहा गया कि धामधार प्रकरण महज एक दुर्घटना है व समिति सरकार से गिरफ्तार ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, उन्हें बिना शर्त रिहा करने, वन कानूनों में संशोधन करने की मांग कर रही है। वार्ता में योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह रावत, नागरिक मंच के अध्यक्ष शशिधर भट्ट, सूरज प्रसाद कांति, पंकज बवाड़ी, राजेंद्र जजेड़ी, मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment