For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

वृद्धाश्रम को एक एकड़ भूमि दी दान

काशीपुर : मानव सेवा समिति महामंत्री के धर्मवीर अरोरा ने वृद्धाश्रम की स्थापना के लिए बाजपुर रोड स्थित एक एकड़ जमीन दान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने माता पिता की प्रेरणा से वृद्धाश्रम की स्थापना हेतु जमीन दान दे रहे हैं। समिति के अध्यक्ष चमन लाल छाबड़ा ने श्री अरोरा व उनकी पत्नी संयोगिता अरोरा के इस कदम की सराहना की और कहा कि जल्दी ही भूमि पूजन कर आश्रम का शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग देने का आग्रह किया। अन्य लोगों ने भी श्री अरोरा द्वारा वृद्धाश्रम के लिए भूमि दान दिये जाने पर प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment