For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

अस्पताल ने महिला को निकाला, बच्चे को मशीन में रखा

देहरादून: दून महिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने अगले ही दिन महिला को बाहर निकाल दिया और बच्चे को जबरन मशीन में रख दिया। सीएमएस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले की बड़कोट निवासी किरण शाह पत्नी पवन कुमार ने तीन दिन पूर्व दून महिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि अगले ही दिन अस्पताल के स्टॉफ ने किरण को कमरे से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि अस्पताल स्टॉफ द्वारा बच्चे को जबरन बीमार बताकर मशीन में रखा गया है। किरण को बच्चे से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। दो दिन से वह बच्चे से मिलने को तड़प रही थी। मामले में शुक्रवार को किरण ने सीएमएस डॉ. दीपा शर्मा से शिकायत की। डॉ. शर्मा ने उसे जांच का आश्वासन दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment