For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

पर्यावरण के लिए चिंता नहीं चिंतन की जरूरत

ऋषिकेश: डीवीएस इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण के लिए चिंता नहीं चिंतन की आवश्यकता पर बल दिया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय की संस्थापक देवेश्वरी देवी सेमवाल व प्रबंध निदेशक त्रियंबक सेमवाल आदि ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। बच्चों को उन्होंने देश का भविष्य बताते हुए अभी से इस दिशा में जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की इस दशा के प्रति हम स्वयं जिम्मेदार हैं और हम ही इसे बचा भी सकते हैं। क्षेत्र में उपयोग की जा रही प्लास्टिक सामग्री पर भी उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बच्चों को प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराया। इस मौके पर अशोक, अनिल, संदीप कुकरेती, श्रवत्स सेमवाल, डॉ. प्रेम घनसाला व मंजु काला आदि उपस्थित थे। उधर, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य एसएस कुकरेती ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे को लेकर आगाह करते हुए पॉलीथीन से पर्यावरण को होने वाली हानियों की जानकारी दी। इस मौके पर गीता भवन के सहयोग से छात्रों को कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment