For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

करंट से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

लोहाघाट: विगत 21 मई को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे कोट गाव निवासी 50 वर्षीय दिवान राम की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है।दिवान का प्राथमिक उपचार लोहाघाट अस्पताल में हुआ था बाद में उसे हल्द्वानी व हल्द्वानी से दिल्ली भेजा गया था। परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर घर में कोहराम मच गया है। विभाग के अवर अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि मृतक के परिजनों को विभाग से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। दिवान राम की मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक महेद्र सिंह माहरा, दर्जा राज्य मंत्री केसी पुनेठा व हयात सिंह माहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment